How Strange isn't it.., कितना अजीब है ना..

Kavya Pushpa

सुबह जिना सिखाती है

One New Morning One New Year, To Elder And Younger, My Good Morning, Gratitude To Each One By Respect.

How Strange isn't it..,  कितना अजीब है ना..

Hello ...! 
How Strange isn't it..?

एक नयी सुबह ....एक नया साल.
बुजुर्ग हो या नौजवान   
मेरी सुबह तो 
हर एक को करता है .... आदबसे सलाम
कितना अजीब है ना..!
दिसंबर और जनवरी का ... प्यारा एक रिश्ता
जैसे पुरानी यादें और नए वादों का ... बेहतरीन किस्सा
दोनों काफ़ी सज धजके ... दुल्हा दुल्हन जैसे ही होते हैं
दोनो में गहराई .... अनकही लाजवाब होती है
दोनों वक़्त के .... वैसे अंजान राही हैं 
दोनों ने न जाने ... कितनी ठोकर खायी है
यूँ तो दोनों का है ... वही चेहरा वही रंगरूप
जैसा का वैसा .... सालोसाल वही है
पर पहचान अलग .... दोनों की बहोत खूब है
अलग है अंदाज़ .... कुछ कुछ निभानेका ... और
 अलग हैं ढंग हंसी मजाक .. जैसा की वैसा है
एक अन्त है तो .... दुसरा है शुरुआत 
हसीन जिंदगी .... बनाने जैसे 
रात का ... अंधेरे से और सुबह का ... उजाले से
 सुबह और रात .... जैसे एक दुजे के लिये है
एक में यादें है .... तो दूसरे में आस लिये बैठे है
एक को है तजुर्बा गहेरा ... नसीब का ...तो
दूसरे को है विश्वास .... अपने ही हौसलेका.
ऐसे जुड़े हैं दोनों 
रेशम के धागे की ... दो लड़ियाँ जैसे

पर देखो .... दूर रहकर भी 
कैसे साथ निभाते हैं .... किस्मत वालों जैसा
जो दिसंबर छोड़ के जाता है 
उसे जनवरी अपनाता है और 
जनवरी के वादे हैं ... उन्हें 
दिसम्बर तक बहोत खूब निभाता है
देखो तो कैसे....जानवरी से दिसंबर के सफर में
ग्यारह महीने अपने आप...काम पर लग जाते हैं
लेकिन दिसंबर से जनवरी
बस एक ही पल में ... पहुंच ही जाते हैं
जब ये दूर दूर जाते हैं 
तो हालात सब बदल देते हैं
और जब पास आते हैं तो 
पुरा सालही बदल देते हैं
देखने में यह तो 
साल के दो महीने ही लगते हैं
लेकिन सब कुछ बिखेरने और समेटने का 
वो इरादा भी रखते हैं
दोनों ने मिलकर ही तो 
बाकी उनाड महीनों को 
एक दुजे के साथ बांध के रखा है
अपनी जुदाई को ... दुनिया के सामने 
एक त्यौहार जैसा बना के रखा है
लेकिन हररोज 
हररोज एक नयी सुबह होती है 
छोटी छोटी उम्मिदों के साथ 
जिना सिखाती है
सबको जिना सिखाती है


आबा
  <aaba>©</aaba>
Copyright Protected


Comments

  1. अप्रतिम लेखन खहे सर.....✍️✍️✍️🙏🏼🙏🏼
    खुप सुंदर....👌👌👌💐💐💐💐

    ReplyDelete
  2. खूपच सुंदर अप्रतिम लिहले आहे

    ReplyDelete
  3. व्वा आबा छानच लिहीलय 🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

    ReplyDelete

Post a Comment

Comments write here